ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर प्रशासन की बड़ी लापरवाही: 300–400 घरों की बस्ती मूलभूत सुविधाओं से वंचित।

By Shubh Bhaskar · 06 Apr 2026 · 39 views
अलवर प्रशासन की बड़ी लापरवाही: 300–400 घरों की बस्ती मूलभूत सुविधाओं से वंचित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर के वार्ड नंबर 56 स्थित एनईबी एक्सटेंशन, ट्रांसपोर्ट नगर ब्लॉक नंबर ०1 के पास बसी न्यू प्रीत विहार कॉलोनी के सैकड़ों परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। करीब 300 से 400 घरों वाली इस बस्ती में पानी, सीवरेज और सड़क जैसी आवश्यक सुविधाएं अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे वर्षों से अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। कोई ठोस कार्यवाही अब तक नहीं की गई, जिससे लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय राजनीतिक दल बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही जनता की मूलभूत समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया जाता है। कई बार लिखित शिकायतें देने के बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।
महिलाओं ने विशेष रूप से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन में उच्च पदों पर महिला अधिकारी होने के बावजूद उनकी परेशानियों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आसपास की अन्य कॉलोनियों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि न्यू प्रीत विहार कॉलोनी को अब तक उपेक्षित रखा गया है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि पानी, सीवरेज और सड़क जैसी सुविधाएं उनकी कोई अतिरिक्त मांग नहीं, बल्कि उनका मौलिक अधिकार हैं। इसके बावजूद प्रशासन की उदासीनता के चलते उनका दैनिक जीवन बेहद कठिन हो गया है।
स्थानीय लोगों ने जिला कलेक्टर से एक बार फिर अपील की है कि वे इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाएं, ताकि कॉलोनीवासियों को राहत मिल सके।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube