ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम: बम्बोरी में 'हर घर कचरा संग्रहण' अभियान का आगाज*

By Shubh Bhaskar · 06 Apr 2026 · 31 views
*स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम: बम्बोरी में 'हर घर कचरा संग्रहण' अभियान का आगाज*

*शुभ भास्कर*

*रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा*

बड़ीसादड़ी/बम्बोरी, जिला परिषद प्रतापगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पर्वत सिंह चूंडावत के निर्देशानुसार, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत बम्बोरी में "हर घर से कचरा संग्रहण" अभियान की भव्य शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ पूर्व उप प्रधान रमेश गोपावत ने दुर्गा चौक से किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत द्वारा अब एक विशेष ट्रैक्टर के माध्यम से पूरे गांव और पंचायत क्षेत्र से नियमित रूप से कचरा एकत्रित किया जाएगा। नियम तोड़ा तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना पंचायत प्रशासन ने अपील की है कि सभी ग्रामवासी प्रतिदिन सुबह 7 बजे अपने घर का कचरा निर्धारित ट्रैक्टर में ही डालें। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो पहली बार उसे समझाइश दी जाएगी। इसके बाद भी सुधार न होने पर ग्राम पंचायत द्वारा संबंधित व्यक्ति से 500 रुपये जुर्माना या पुनः सफाई का खर्च वसूला जाएगा
ग्रामीणों से सहयोग की अपील
पूर्व उप प्रधान गोपावत ने कहा कि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समस्त बम्बोरी वासियों से इस अभियान में पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया ताकि स्वच्छता मिशन को सफल बनाया जा सके

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube