ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उदयपुर स्थापना दिवस समारोह 20 एवं 21 अप्रैल को आयोजित होंगे

By Shubh Bhaskar · 06 Apr 2026 · 57 views
उदयपुर स्थापना दिवस समारोह 20 एवं 21 अप्रैल को आयोजित होंगे
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर
लोकजन सेवा संस्थान की ओर से उदयपुर स्थापना दिवस समारोह 20 एवं 21 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे | निर्णय हेतु अक्षय लोकजन कार्यालय में आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता प्रोफेसर विमल शर्मा ने की, विशेष आमंत्रित में प्रोफेसर मिश्रीलाल मंडोत एवं उदय सिंह चापलोत शामिल हुए | संस्थापक महासचिव जय किशन चौबे ने बताया कि 20 अप्रैल प्रातः 8:00 बजे उदयापोल स्थित महाराणा उदय सिंह की आदमकद प्रतिमा का पंचगव्य स्नान कर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा | 21 अप्रैल को विद्यापीठ विश्वविद्यालय में 'उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा इसके सूत्रधार डॉ कुलशेखर व्यास रहेंगे तथा राजेंद्र नाथ पुरोहित, डॉ जे के ओझा एवं ज्ञान प्रकाश सोनी वक्ता रहेंगे|
मीटिंग में मनोहर लाल मुंदड़ा, दिलीप रावत, सुरेश तंबोली, इंद्र सिंह राणावत, सरदार हाजी मोहम्मद, चैन शंकर दशोरा, नरेंद्र उपाध्याय, कुल शेखर व्यास, राजू बड़वा, श्रीरत्न मोहता, मिश्रीलाल मंडोत, विमल शर्मा, जय किशन चौबे, उदय सिंह चपलोत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे |

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube