ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिला कलक्टर सहित अधिकारियों ने गांवों का किया भ्रमण, हैंडपंपों की स्थिति जानी

By Shubh Bhaskar · 06 Apr 2026 · 78 views
जिला कलक्टर सहित अधिकारियों ने गांवों का किया भ्रमण, हैंडपंपों की स्थिति जानी


दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया



राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में पेयजल व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर हैंडपंपों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

इसी क्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने जिले की धनेत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थापित हैंडपंप का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं हैंडपंप चलाकर पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच की तथा पानी पीकर उसका परीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और खराब हैंडपंपों की मरम्मत तत्काल करवाई जाए।
भ्रमण के दौरान धनेत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महिलाओं ने स्नानघर निर्माण की मांग जिला कलक्टर के समक्ष रखी। इस पर जिला कलक्टर ने तत्परता दिखाते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने और शीघ्र स्नानघर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें और जहां भी समस्या हो उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुमित गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube