ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सेन्ट टेरेसा विद्यालय में प्रतिभा सम्मान भव्य रैली का आयोजन, मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान।

By Shubh Bhaskar · 05 Apr 2026 · 28 views
सेन्ट टेरेसा विद्यालय में प्रतिभा सम्मान भव्य रैली का आयोजन, मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी- अलवर जिले के रैणी उपखंड में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेन्ट टेरेसा उच्च माध्यमिक विद्यालय, परबैणी रोड, रैणी द्वारा 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) को प्रतिभा सम्मान भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कक्षा ०5, ०8, 10 एवं 12 में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना है।
कार्यक्रम सुबह 08:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें 08:00 से 09:00 बजे तक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 09:00 बजे भव्य रैली का शुभारंभ होगा। प्रतिभागियों के लिए दोपहर 02:00 बजे भोजन की व्यवस्था की गई है, जबकि रैली का समापन 04:00 बजे किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
संपर्क: 9929238324
यह आयोजन न केवल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान का मंच प्रदान करेगा, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को भी नई दिशा देगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube