ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजपुर बड़ा व भिगोता में घायल गौ माताओं का किया उपचार, गौ सेवकों ने दिखाई तत्परता।

By Shubh Bhaskar · 05 Apr 2026 · 69 views
राजपुर बड़ा व भिगोता में घायल गौ माताओं का किया उपचार, गौ सेवकों ने दिखाई तत्परता।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव में एक मार्मिक घटना सामने आई, जहां एक गौ माता के शरीर में कीड़े पड़ जाने की सूचना मिलते ही गौ सेवकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसका उपचार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपुत्र अमर सिंह गुर्जर को जैसे ही इस पीड़ित गौ माता के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल सुरेश पुजारी को सूचित किया। सूचना मिलते ही बसवा और राजपुर क्षेत्र के गौ सेवक मौके पर पहुंचे और गौ माता को सुरक्षित पकड़कर उपचार शुरू किया गया।
इस दौरान गौ सेवकों ने समाज में बढ़ती संवेदनहीनता पर चिंता जताते हुए कहा कि जब तक गौ माता दूध देती है, तब तक उसकी सेवा की जाती है, लेकिन दूध देना बंद करने के बाद उसे बेसहारा छोड़ दिया जाता है। उन्होंने इसे अत्यंत चिंताजनक बताते हुए समाज से अपनी सोच बदलने की अपील की।
इसी क्रम में भिगोता गांव से भी एक गंभीर मामला सामने आया, जहां एक गौ माता के पैर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी से काट दिया गया था। घायल गौ माता का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर देखभाल के लिए बहुरंगी गौशाला, राजगढ़ भिजवाया गया।
इस सेवा कार्य में महेंद्र गुरुजी (पूर्व सरपंच, राजपुर बड़ा), जितेंद्र योगी, सुरेश पुजारी, हर्षित दाधीच, उमाशंकर शर्मा, राजकुमार गुर्जर, जगदीश बंजारा, बच्चू राम रैबारी, अमर सिंह गुर्जर सहित अनेक गौ सेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
गौ सेवकों ने आमजन से अपील की है कि वे बेसहारा पशुओं की सेवा के लिए आगे आएं और इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube