ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ऑपरेशन 'क्रिमिनल डस्टिंग': कोटा ग्रामीण पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक; शराब तस्करी के साथ खुले चेन स्नेचिंग के राज।

By Shubh Bhaskar · 05 Apr 2026 · 39 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

ऑपरेशन 'क्रिमिनल डस्टिंग': कोटा ग्रामीण पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक; शराब तस्करी के साथ खुले चेन स्नेचिंग के राज।


खाकी का खौफ: नाकेबंदी तोड़कर भाग रहे थे शातिर बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; पूछताछ में शहर की बड़ी वारदातों का हुआ खुलासा

कोटा ग्रामीण कैथून पुलिस का 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' अपराधियों के लिए काल साबित हो रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक सुजित शंकर के निर्देशन में कैथून थाना पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार रात अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों ने न केवल शराब तस्करी की बात कबूली, बल्कि कोटा शहर में दहशत फैलाने वाली चेन स्नेचिंग की वारदातों का भी पर्दाफाश कर दिया है।


घेराबंदी देख उड़ गए होश, एक फरार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रामकल्याण मीणा एवं वृत्ताधिकारी राजेश ढाका के सुपरविजन में कैथून थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार की टीम ताथेड़ क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक स्प्लेंडर बाइक (RJ 20 VK 0457) पर तीन युवक भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर निकल रहे हैं। पुलिस ने ताथेड़ पुलिया के पास जाल बिछाया। पुलिस को सामने देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जांबाज टीम ने घेराबंदी कर कमल मीणा (निवासी झालीपुरा) और कन्हैया लाल उर्फ कन्नू सुमन (निवासी बलवन की झोपड़िया) को दबोच लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर इनका तीसरा साथी पीरु भील फरार होने में सफल रहा।


मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला बनी थी निशाना पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में बदमाशों ने चौंकाने वाले राज उगले हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि बीते 3 अप्रैल को महावीर नगर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से उन्होंने चेन छीनने का दुस्साहस किया था। इसके अलावा कोटा शहर की एक अन्य चेन स्नेचिंग की वारदात में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी से शहर की कई लंबित वारदातों के सुलझने की उम्मीद है।


बरामदगी और कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद कट्टे में भरे 144 पव्वे अवैध देशी शराब और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम और लूट के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी पीरु भील की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube