ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर एक्शन मोड़ में जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

By Shubh Bhaskar · 04 Apr 2026 · 38 views
चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर एक्शन मोड़ में

जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

महिला-बाल चिकित्सालय की स्वच्छता व्यवस्था पर जताई संतुष्टि

अन्नपूर्णा भोजनालय का भी किया निरीक्षण

दैनिक भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू एक्शन मोड़ में है उन्होंने शनिवार शाम को सांवलियाजी सामान्य चिकित्सालय तथा महिला एवं बाल चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएमओ को अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ रखने के सख्त निर्देश दिए तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी, हवा एवं फायर सेफ्टी सहित अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रखने के लिए कहा।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने आपातकालीन कक्ष, डॉक्टर कक्ष, पर्ची काउंटर, डायलिसिस यूनिट, रामाश्रय सहित विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर पाई गई गंदगी को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर स्वच्छता व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में पड़े पुराने व अनुपयोगी सामान का नियमानुसार निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही जहां-जहां गंदगी पाई गई है वहां स्वच्छ वातावरण के लिए गमलों में पौधे लगाने के निर्देश भी दिए।
महिला एवं बाल चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) सहित विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया तथा वहां की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने चिकित्सालय परिसर में संचालित अन्नपूर्णा भोजनालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजनालय की साफ-सफाई, राशन भंडारण एवं रसोईघर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा वहां तैयार की गई सब्जी का स्वाद लेकर गुणवत्ता की भी जांच की।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अ) रामचंद्र खटीक सहित चिकित्सालय का चिकित्सकीय एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube