ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा को जिले का दर्जा देने की मांग का सातवां स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम दिया

By Shubh Bhaskar · 29 Dec 2025 · 27 views
शाहपुरा को जिले का दर्जा देने की मांग का सातवां स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम दिया

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-अभिभाषक संस्था शाहपुरा के तत्वाधान में जिला बचाओ संघर्ष समिति शाहपुरा द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा दिलाने का आंदोलन 1 वर्ष से निरंतर जारी है। जिला बचाओ संघर्ष समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर सातवां स्मरण पत्र जिला बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया गया और शाहपुरा को जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया। संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा ने बताया कि पूर्व में जिला बचाओ संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री की जयपुर में शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था परन्तु सरकार ने 7 माह बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है। संघर्ष समिति जनता से किये वादों के लिए कटिबद्ध है। यदि सरकार शीघ्र जिला बहाली नहीं करती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर स्टांप वेंडर एसोसिएशन अध्यक्ष भगवान सिंह यादव, प्रॉपर्टी एसोसिएशन अध्यक्ष अजय मेहता, कपड़ा व्यवसायिक संगठन के अध्यक्ष ओम सिंधी, संघर्ष समिति सदस्य सत्यनारायण पाठक, हाजी उस्मान, मोहम्मद छिपा, सूर्य प्रकाश ओझा, प्रवीण पारीक,कवि दिनेश बंटी, नजीर मोहम्मद, अखिल व्यास, मदनलाल कंडारा, छोटू रंगरेज, धनराज जीनगर, सुनील पाराशर, अरुण राव, अभय गुर्जर सहित कई सदस्य एव शाहपुरा के आमजन मौजूद रहे।
जिला बचाओ संघर्ष समिति की बैठक कल
शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर 30 दिसंबर को शाम 4:00 बजे न्यायालय परिसर शाहपुरा में अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube