ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कृषि विज्ञान केन्द्र अरनिया घोड़ा शाहपुरा में 15 दिवसीय उर्वरक व बीज ट्रेनिग का समापन हुआ

By Shubh Bhaskar · 04 Apr 2026 · 27 views
कृषि विज्ञान केन्द्र अरनिया घोड़ा शाहपुरा में 15 दिवसीय उर्वरक व बीज ट्रेनिग का समापन हुआ

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा के अरनिया घोड़ा में कृषि विज्ञान केंद्र में 15 दिवसीय उर्वरक व बीज ट्रेनिग के कार्यक्रम का समापन हुआ।
जिसमे ड़ॉ. RL सोनी प्रसार शिक्षा निदेशक महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय उदयपुर द्वारा बताया गया कि आज कृषि विज्ञान केंद्र शाहपुरा में जो एक 15 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ है जिसमे हम खुदरा उर्वरक फर्टिलाइजर का प्रशिक्षण का एक 15 दिवसीय का कोर्स हुआ।उसका समापन हुआ।उस समापन में हमने किसान भाइयों को जो हमारे फ्यूचर के अंदर डीलर बनने वाले है विक्रेता बनने वाले है।उन उर्वरकों के उनसे हमने बातचीत की है।
हमने जो ट्रेनिग दी है इन 15 दिवसीय में हमारा मुख्य उद्देश्य था कि इसके अन्दर फ्यूचर में डीलर बनने वाला है।उन डीलर्स को हम मिट्टी का महत्व बताते है और जो फर्टिलाइजर है इनका कितना उपयोग कर सकते है।फर्टिलाइजर का जो कैरेक्टर होता है उसका कौन-कौन से फर्टिलाइजर को उपयोग करना चाइए जैसे नाइट्रोजन फर्टिलाइजर है,फास्फोरस फोर्टिलाइजर है या जमीन के अन्दर कितना उपयोग में कितना फर्टिलाइजर है ये सारी जानकारी देने का प्रयास रहता है।इसके साथ-साथ मुद्रा स्वास्थ्य कार्ड को पढ़ना आना चाइए।पौधों के जो पोषक तत्व होते है जो 17 प्रकार के पोषक तत्व है उन पोषक तत्व में उनके महत्व के बारे में जानकारी देना है।इसके अतिरिक्त जो फोर्टिलाइजर बिगेर बनते है।उसके लिए क्या-क्या नियम होते है वो सारी जानकारी इन 15 दिनों में दी गई।
इन 15 दिवसीय उर्वरक व बीज प्रशिक्षण समापन समारोह के मुख्य अतिथि MPUAT यूनिवर्सिटी उदयपुर के प्रसाद शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉक्टर आर.एल. सोनी कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया घोड़ा शाहपुरा भीलवाड़ा,मुख्य वैज्ञानिक ड़ॉ. सी.एम. यादव इस ट्रेनिग के प्रभारी, एसोसिएट प्रोफेसर ड़ॉ. राजेश जलवानिया,केन्द्र के वैज्ञानिक ड़ॉ. हीरा लाल बुगलिया,केन्द्र के फार्म मैनेजर गोपाल लाल टेपण,तकनीक सहायक हेमलता मीणा, महेश सुवालका आदि सदस्य उपस्थित रहे और 40 परीक्षार्थीयो ने भाग लेकर प्रमाण पत्र लिया।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube