ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

होनहारों का सम्मान: पीपाड़ सिटी की बालिकाओं ने बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, अब भरेंगी 'सपनों की उड़ान'

By Shubh Bhaskar · 04 Apr 2026 · 103 views
होनहारों का सम्मान: पीपाड़ सिटी की बालिकाओं ने बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, अब भरेंगी 'सपनों की उड़ान'

​पीपाड़ सिटी। शहर के पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिभावान छात्राओं का साफा, माला और पीएम श्री दुपट्टा पहनाकर भव्य अभिनंदन किया गया।​प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत की पूर्व घोषणा के अनुसार 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं और उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों को निःशुल्क हवाई यात्रा कराई जाएगी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए छात्रा रवीना 96.20 प्रतिशत और परी 94.20 प्रतिशत विशेष श्रेणी के साथ शिक्षक वर्ग से वरिष्ठ अध्यापक विवेक मित्र एवं राकेश जिनागल का चयन हवाई यात्रा के लिए हुआ है।
​समारोह में विभिन्न संकायों में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।​इसके साथ ही विद्यालय की 45 बालिकाओं का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन होने पर उन्हें विशेष बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
​कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य जवाहर लाल सोनेल एवं कोजाराम लीलड बतौर अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता एक दिन की नहीं बल्कि साल भर की निरंतर मेहनत और गुरुजनों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।​इस अवसर पर उप प्राचार्य चेतना पूरी गोस्वामी, धोकल राम, ओमा राम पंवार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक गण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन व्याख्याता पारस गहलोत द्वारा किया गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube