ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना द्वारा रजत जयंती समारोह का आयोजन ०5 अप्रैल को।

By Shubh Bhaskar · 04 Apr 2026 · 170 views
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना द्वारा रजत जयंती समारोह का आयोजन ०5 अप्रैल को।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मध्यप्रदेश- मध्यप्रदेश के रीवा जिले में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की ओर से रीवा जिले के जवा स्थित ईश्वर चंद्र विद्यासागर महाविद्यालय में आगामी ०5 अप्रैल को रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
संगठन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन देशभर में निस्वार्थ भाव से गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा के कार्य में निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में आयोजित होने वाले इस समारोह में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र शुक्ल,जनार्दन मिश्रा,दिव्यराज सिंह,वीरेन्द्र गुप्ता तथा पूर्णिमा तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
संगठन के मध्यप्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष गौ पुत्र सज्जन तिवारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। यह समारोह रविवार को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा।
संगठन ने अपने संदेश में कहा कि गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए तथा समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। सभी नागरिकों से इस आयोजन में सादर आमंत्रित किया गया है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube