ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

काछोला में डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित होगी विशाल रैली व आमसभा

By Shubh Bhaskar · 04 Apr 2026 · 46 views
काछोला में डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित होगी विशाल रैली व आमसभा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

काछोला - डॉ.अंबेडकर विचार मंच काछोला की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को काछोला तहसील मुख्यालय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि जयंती के उपलक्ष्य में विशाल संकल्प रैली एवं आमसभा का आयोजन किया जाएगा। रैली का शुभारंभ दोपहर 12 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से होगा, जो सदर बाजार से होते हुए दोपहर 2 बजे आगे बढ़ेगी और लगभग 2:30 बजे अंबेडकर सर्किल पहुंचेगी। इसके बाद रैली आमसभा में परिवर्तित हो जाएगी।
इस आयोजन में काछोला तहसील क्षेत्र के साथ-साथ खजूरी तहसील की संपूर्ण पंचायतें महुआ,मंडल खटवाड़ा, नंदराय, सिंगोली, खजूरी, आमलदा, कांकरोलिया घाटी मंशा हाजीवास सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियों पर चर्चा की और अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। अंबेडकर विचार मंच काछोला के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें संयोजक दुर्गा लाल बैरवा, अध्यक्ष मनीष मेघवंशी, उपाध्यक्ष प्रेम चंद रैगर, उपाध्यक्ष राजेंद्र रैगर, सचिव लोकेश कुमार खटीक, मीडिया प्रभारी सलाम, गोपाल भील, उदय लाल बैरवा, राम लाल मेंघवंशी, कार्यकारणी सदस्य चांदमल रैगर, राजमल, कैलाश चंद्र, अभिषेक, महावीर, महेंद्र मेघवंशी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश मेघवंशी, शिवराज रैगर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube