ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी बैनर का किया विमोचन

By Shubh Bhaskar · 04 Apr 2026 · 69 views
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी
बैनर का किया विमोचन
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर।
सर्व ओबीसी समाज महा पंचायत ट्रस्ट उदयपुर की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 11 अप्रैल को महान समाज सुधारक व महिला शिक्षा की जागृति लाने वाले ज्योति बा फुले जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। संस्थापक दिनेश माली व प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि 11 अप्रैल को प्रातः 9 बजे ज्योति बा फुले सर्कल माली कॉलोनी पर ज्योति बा फुले की तस्वीर पर माला एवं पुष्प अर्पित किए जाएंगे। फिर कार्यक्रम स्थल पर में दसवीं एवं बारहवीं व बोर्ड परीक्षा में ओबीसी समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह के पूर्व ज्योति बा फुले पर आधारित फुले फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा ।सम्मान समारोह में उदयपुर संभाग के प्रतिभावान विद्यार्थी, उनके परिजन एवं ओबीसी समाज के सदस्य भाग लेंगे। सभी विद्यार्थियों को 7 अप्रैल तक अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। कार्यक्रम के संयोजक भेरूलाल कलाल एवं योगेश माली होंगे ।प्रदेश महिला अध्यक्ष मनीबेन पटेल महामंत्री शर्मिला माली के नेतृत्व में सभी सदस्यों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम के बैनर का विमोचन भी किया गया। एडवोकेट रतन लाल गुर्जर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कार्रवाई जा रही जनगणना में ओबीसी का अलग से कालम नहीं है। जिससे ओबीसी की जनगणना का वास्तविक आकलन करना मुश्किल है। और इसके अभाव में ओबीसी को समुचित प्रतिनिधित्व व लाभ नहीं मिलेगा। जिसके लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री व ओबीसी आयोग को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराना चाहिए ।बैठक में संस्थापक दिनेश माली , अध्यक्ष लोकेश चौधरी ,पी एस पटेल, नरेश पूर्बिया, बालकृष्ण सुवालका, भेरूलाल कलाल, किसन राव, रतन लाल गुर्जर, दिवाकर माली, गंगा देवी माली, मनी बहन पटेल, शर्मिला माली सहित कई गणमान्य सदस्य
दिनेश माली
संस्थापक उपस्थित रहे

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube