ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ खंड कार्यालय ने राजस्व वसूली में बनाई पहली पोजीशन, 102.60% लक्ष्य किया हासिल।

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 79 views
राजगढ़ खंड कार्यालय ने राजस्व वसूली में बनाई पहली पोजीशन, 102.60% लक्ष्य किया हासिल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत आने वाले राजगढ़ खंड कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्व वसूली में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कार्यालय ने निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 102.60 प्रतिशत राजस्व वसूली कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।
इस सफलता का श्रेय अधिशासी अभियंता (पवस) कैलाश चंद वर्मा के कुशल नेतृत्व को दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में सहायक अभियंता अकबर सिंह,भास्कर कुमार खत्री,राजेन्द्र सिंह मेहर एवं रविन्द्र सिंह सहित पूरी टीम ने समर्पण और मेहनत से यह लक्ष्य हासिल किया।
उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता ने सभी सहायक अभियंताओं, कनिष्ठ अभियंताओं तथा मंत्रालयिक व तकनीकी कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और उनके प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि टीम वर्क और निरंतर प्रयासों से ही यह सफलता संभव हो सकी है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube