ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पत्रकार नरेन्द्र भारद्वाज आइजेयू के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित, पत्रकारों में हर्ष।

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 22 views
पत्रकार नरेन्द्र भारद्वाज आइजेयू के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित, पत्रकारों में हर्ष।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मथुरा- इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) की विजयवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय 11वीं प्लेनरी बैठक में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मथुरा इकाई जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज को राष्ट्रीय सचिव के महत्वपूर्ण पद पर निर्वाचित किया गया है। उनके निर्वाचन से प्रदेश सहित मथुरा जनपद के पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं शाहजहांपुर के वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य चुना गया है।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित इस 11वें प्लेनरी सत्र का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने किया। सम्मेलन में यूनियन से जुड़े देशभर के 27 राज्यों के पत्रकारों ने भाग लिया। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार एम. ए. मजीद ने परिणामों की घोषणा करते हुए नई केंद्रीय कमेटी के निर्वाचित पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
नरेन्द्र भारद्वाज के राष्ट्रीय सचिव बनने पर स्थानीय पत्रकारों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा पत्रकार हितों के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। उन्होंने न केवल पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया, बल्कि संगठन को सशक्त बनाने और पत्रकारों को एकजुट रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय ने कहा कि मथुरा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज के राष्ट्रीय सचिव तथा शाहजहांपुर के रविन्द्र सिंह के कार्यसमिति सदस्य चुने जाने से प्रदेश के पत्रकारों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद जगी है। इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
सम्मेलन में मथुरा से जिला महासचिव रमेश चंद, वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा, मोहन मीना, बी.एल. पांडेय एवं आबिद सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय द्वारा दी गई।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube