कृषि उपज मंडी का एडीएम ने किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश।
By Shubh Bhaskar ·
03 Apr 2026 ·
37 views
कृषि उपज मंडी का एडीएम ने किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- कृषि उपज मंडी परिसर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर योगेश डागुर ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश संयोजक दिव्यन्दु शर्मा, जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष विजय सिंह नरूका सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं मंडी सचिव अंजू जाटव, मंडी समिति से पप्पू प्रधान, सुरेश अग्रवाल, व्यापारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
अधिकारियों एवं किसान प्रतिनिधियों ने मंडी परिसर में किसानों की समस्याओं को सुना तथा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम योगेश डागुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।