ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता के चरणों में भगवान श्रीकृष्ण ने की विनती, धर्म और सेवा का दिया संदेश।

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 118 views
गौ माता के चरणों में भगवान श्रीकृष्ण ने की विनती, धर्म और सेवा का दिया संदेश।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा,मुकेश सैनी सहित अनेक गौभक्तों को एक प्रेरणादायक कथा सुनाई, जिसमें कलयुग में गौ माता की स्थिति और उनकी रक्षा के महत्व को उजागर किया गया।
उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण सदैव गौ माता से अत्यंत प्रेम करते थे। वे स्वयं गौचारण करते थे, गायों की सेवा करते थे और उन्हें माता के समान सम्मान देते थे। गौ माता के दूध, दही और घी को भगवान श्रीकृष्ण अत्यंत पवित्र मानते थे। यही कारण है कि सनातन संस्कृति में गौ सेवा को विशेष स्थान प्राप्त है।
कथा के अनुसार, एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने गौ माता के चरणों में बैठकर विनम्रतापूर्वक कहा— “हे मां! आप सम्पूर्ण जगत की जननी हैं, किन्तु कलयुग में कुछ अधर्मी लोग आपकी सेवा और रक्षा करने के बजाय आपका अहित करेंगे। ऐसे में आपकी रक्षा कैसे होगी?”
इस पर गौ माता ने उत्तर दिया— “हे गोविन्द! जब तक आपके सच्चे भक्त इस पृथ्वी पर रहेंगे, मेरी रक्षा होती रहेगी।”
भगवान श्रीकृष्ण ने पुनः चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कलयुग में अधर्म बढ़ेगा और लोग स्वार्थवश गौ माता का उपयोग करेंगे। इस पर गौ माता ने कहा— “हर युग में देव और दैत्य दोनों जन्म लेते हैं। जो लोग मेरी सेवा और रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करेंगे, वे देवता समान होंगे, और जो स्वार्थ के लिए मेरा उपयोग करेंगे, वे दैत्य कहलाएंगे। आप चिंता न करें।”
भगवान श्रीकृष्ण ने अंत में कहा— “कलयुग में जो व्यक्ति गौ माता की सेवा और रक्षा के लिए समर्पित होगा, वही मेरा सच्चा भक्त होगा।”
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन संतों और गौ माता के आशीर्वाद से संचालित हो रहा है। संगठन से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता के नाम के आगे “गौ पुत्र” शब्द इसी भावना से जोड़ा गया है, ताकि वे गौ सेवा के मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन का कल्याण कर सकें।
अंत में उन्होंने कहा—
“जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।”
गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन निरंतर कार्यरत है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube