ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मोहम्मद रजा खान का 18वर्षीय भारतीय बास्केटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 12 views
मोहम्मद रजा खान का 18वर्षीय भारतीय बास्केटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा भीलवाड़ा के लाल मोहम्मद रज़ा खान आगामी 11अप्रैल से अंडर 18 फ़िबा एशिया कप 2026 के साबा क्वालीफायर टूर्नामेंट में भाग लेने वाली भारतीय बास्केटबॉल टीम के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे, जहां उनको अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे तत्पश्चात भारतीय टीम का चयन होकर साबा क्वालीफायर कप के लिए टीम श्रीलंका जाएगी। गौरतलब है कि मोहम्मद रज़ा खान जैसलमेर बास्केटबॉल एकेडमी राजस्थान में प्रशिक्षक राकेश विश्नोई से विगत 3वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, इस प्रशिक्षण के दौरान गत वर्ष मोहम्मद रज़ा खान अंडर 16 साउथ एशियन बास्केटबॉल क्वालीफायर टूर्नामेंट मालदीव्स में उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे तथा भारतीय टीम को गोल्ड मेडल जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की इसके बाद फ़िबा एशिया कप 2025 मंगोलिया में भारतीय बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया और खेलो इंडिया, यूथ नेशनल गेम्स समेत कई राष्ट्रीय स्पर्धाओं में राजस्थान बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व और कप्तानी करते हुए कई मेडल राजस्थान टीम के नाम किए, मोहम्मद रज़ा खान का इस प्रशिक्षण शिविर में चयन होने पर सम्पूर्ण राजस्थान के खेल प्रेमी, उनके माता-पिता, प्रशिक्षक, परिवार, शिक्षकगण, साथी खिलाड़ी, मित्रगण, कायमखानी समाज और समस्त शाहपुरा वासी अत्यधिक उत्साहित हैं और सभी उनके अंडर 18 भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयन के पश्चात उनकी प्रतिभा के अनुकूल उत्कृष्टतम प्रदर्शन की कामना करते हैं, साबा क्वालीफायर टूर्नामेंट अतिशीघ्र श्रीलंका में आयोजित होना है और अंडर 18 फ़िबा एशिया कप यथासंभव बहरीन में आयोजित होगा।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube