ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बलरामपुर महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक रंगों की छटा, छात्राओं व कलाकारों ने बांधा समां

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 16 views
बलरामपुर महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक रंगों की छटा, छात्राओं व कलाकारों ने बांधा समां

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। ‘बलरामपुर महोत्सव-2026’ के प्रथम दिवस पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। नृत्य, गीत एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन स्थल को उत्साह और उल्लास से सराबोर कर दिया। दर्शक देर तक तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी और सृजनात्मक आकृतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की कलात्मकता और कल्पनाशीलता को उपस्थित जनों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube