ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 5 views
रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिले में हुए चर्चित व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी रमता राम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा फरार आरोपी रमता राम की तलाश एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उस पर 50 हजार रुपये के इनाम राशि की घोषणा की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि व्यवसायी रमेश ईनाणी की हत्या के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा गंभीरता से अनुसंधान किया जा रहा है। मामले में संलिप्त आरोपी रमता राम घटना के बाद से ही फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं तथा तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी रमता राम की गिरफ्तारी पर पूर्व में जारी 25 हजार रुपये के ईनाम की राशि मे बढ़ोतरी हेतु आईजीपी उदयपुर को की गई अनुशंसा पर आईजीपी द्वारा ईनामी राशि मे बढ़ोतरी करते हुए घोषणा की गई है कि जो कोई भी व्यक्ति फरार आरोपी रमता राम को बंदी बनाने, बंदी करवाने या बंदी बनाने के लिए सही सूचना देता है जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी फरार आरोपी के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो वह तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संपर्क नंबर 01472-240006, हेल्पलाइन नंबर 94604-25643, पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ 01472-241060 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 73004-53344 को सूचित करें, ताकि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube