ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मनीष अरोड़ा बने पीपाड़ अरोड़ा खत्री समाज के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

By Shubh Bhaskar · 29 Dec 2025 · 358 views
मनीष अरोड़ा बने पीपाड़ अरोड़ा खत्री समाज के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
नवरतन औझा

जोधपुर ​पीपाड़ सिटी। अरोड़ा खत्री पंचायत पीपाड़ शहर की कार्यकारिणी के पुनर्गठन हेतु समाज के सत्यनारायण मंदिर में रविवार को आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विकास और संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।मीडिया प्रभारी मुकेश अरोड़ा ने बताया कि बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं ने एकमत होकर मनीष अरोड़ा को अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष दिनेश अरोड़ा,सचिव ​जितेन्द्र अरोड़ा,कोषाध्यक्ष विष्णुप्रकाश अरोड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई।अध्यक्ष पद संभालने के बाद श्री मनीष अरोड़ा ने अपनी पहली घोषणा में युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी युवाओं को समाज की गतिविधियों और आगामी बैठकों में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि समाज को नई ऊर्जा और विचार मिल सकें।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और पूरी निष्ठा के साथ समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गणपत अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, मोहित अरोड़ा, आनन्द अरोड़ा, राजेश अरोड़ा, जुगल अरोड़ा सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube