आंगनबाड़ी विषयक वीसी का आयोजन
By Shubh Bhaskar ·
03 Apr 2026 ·
7 views
आंगनबाड़ी विषयक वीसी का आयोजन
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया
जिले के निम्बाहेडा़ में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मूंदड़ा के आदेशानुसार पंचायत समिति डोल्ट सभागार में आंगनवाड़ियों को विद्यालय से जोड़ने तथा प्रवेशोत्सव हाउस होल्ड सर्वे को लेकर वीसी में मौजूद ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के पीईईओ व संस्था प्रधान ने भाग लेकर वीसी में प्राप्त सुझावों के आधार पर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें।राजकीय व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानीखेड़ा में ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधानों की वीसी में समीक्षा बैठक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मूंदड़ा की अध्यक्षता में हुई।
कक्षा 10 एवं 12 के परीक्षा परिणाम की समीक्षा सहित जिला रैंकिंग बिंदुओं को लेकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मूंदड़ा ने विद्यालयों के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सभी संस्था प्रधानों को धन्यवाद दिया एवं नवीन सत्र के लिए और अच्छे परीक्षा परिणाम की योजना बनाने का मार्गदर्शन प्रदान किया। जिसमें ब्लॉक के समस्त पीईईओ (PEEO) और संस्था प्रधानों ने भाग लिया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मूंदड़ा के द्वारा निर्देश दिए कि डिजिटल प्रवेशोत्सव 2026-27 के अंतर्गत ‘हाउस होल्ड सर्वे’ के माध्यम से ड्रॉप-आउट एवं अनामांकित बच्चों को चिह्नित कर उनका शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। “कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे” के संकल्प के साथ घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करने की रणनीति बनाई गई। शाला दर्पण पोर्टल पर कार्मिक उपस्थिति एवं शिक्षक एप्प के माध्यम से विद्यार्थी उपस्थिति की मॉनिटरिंग विद्यालयों द्वारा प्रतिदिन शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थिति को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। इसके साथ ही एमडीएम (MDM) एवं राजसिम्स (RajSMS) पोर्टल: मिड-डे मील की दैनिक रिपोर्टिंग और राजसिम्स पोर्टल पर डेटा अपडेशन में किसी भी प्रकार की कोताही को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही राजसिम्स पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की गई I अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशि कुमार उपाध्याय के द्वारा ज्ञान संकल्प पोर्टल के बारे बताया कि विद्यालयों के बुनियादी ढांचे के विकास हेतु भामाशाहों को जोड़ने और ‘ज्ञान संकल्प पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन डोनेशन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मूंदड़ा के द्वारा जर्जर भवन एवं सुरक्षा संबंधी प्रस्ताव विद्यालयों में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु जर्जर भवनों के चिन्हीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। संस्था प्रधानों को निर्देशित किया गया कि वे जर्जर कमरों की नीलामी या मरम्मत हेतु आवश्यक प्रस्ताव तत्काल विभाग को प्रेषित करें ताकि वर्षा ऋतु से पूर्व सुरक्षा पुख्ता की जा सके। बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों की सराहना की गई और सभी को टीम भावना के साथ नए सत्र को सफल बनाने का आह्वान किया गया। मीटिंग के दौरान अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशि कुमार उपाध्याय, दिलीप कुमार हिंगड़ प्रधानाचार्य मांगरोल , कविता चौधरी प्रधानाचार्य पायरी, डॉ. हीरालाल लुहार प्रधानाचार्य बिनोता ,डॉ रवीन्द्र कुमार उपाध्याय प्रधानाचार्य बडोली माधोसिंह,नंद सिंह राणावत प्रधानाचार्य अरनोदा गौरव बाला कच्छावा प्रधानाचार्य डला उर्फ किशनपुरा, रवीन्द्र सिंह सिसोदिया प्रधानाचार्य मंडलाचारण मोहम्मद राशीद ने भी अपने विचारों एवं बेहतर रणनीति पर चर्चा की। अंत में रानीखेड़ा प्रधानाचार्य रजनी माहेश्वरी ने सभी संस्था प्रधानों का आभार व्यक्त किया।