ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

टोंक जिला कलेक्टर पद पर कार्यभार ग्रहण किया टीना डाबी ने

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 18 views
टोंक जिला कलेक्टर पद पर कार्यभार ग्रहण किया टीना डाबी ने

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान टोंक जिला कलेक्टर के पद पर 2015 की यूपीएससी टॉपर आईएएस टीना डाबी ने आज दोपहर को टोंक कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पदभार ग्रहण कर लिया है।
इस मौके पर टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी ने कहां कि सरकार की 25 प्लेगशिप नमस्ते योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इसके अलावा आमजन की समस्याओं के निस्तारण करके उन्हें राहत पहुंचाई है और उन्होंने कहा की केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना ही मेरा प्रयास रहेगा इसमे किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी आज भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी टीना डाबी ने टोंक जिला कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने आमजन को राहत और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का अब केवल कागजी निस्तारण नहीं होगा, बल्कि उनका भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा, ताकि पीड़ित को वास्तविक न्याय मिल सके। कलेक्टर ने “विकसित ग्राम” और “विकसित वार्ड” अभियानों की प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए जिले के विकास कार्यों को गति देने की बात कही। साथ ही, आगामी जनगणना के लिए ठोस रणनीति बनाने और अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर फीडबैक लेने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए क्षेत्र में काम करने का अवसर महत्वपूर्ण है और सभी के सहयोग से जिले की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube