ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर में क्रूरता मुक्त सौंदर्य कार्यक्रम के माध्यम से दिया अहिंसा का संदेश

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 219 views
पीपाड़ शहर में क्रूरता मुक्त सौंदर्य कार्यक्रम के माध्यम से दिया अहिंसा का संदेश

​पीपाड़ शहर। श्री जैन रत्न युवती मंडल के तत्वावधान में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन स्वाध्याय पाठशाला के बच्चों द्वारा ओसवाल वाटिका में क्रूरता मुक्त सौंदर्य नाम से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को सौंदर्य प्रसाधनों और अन्य उत्पादों के निर्माण में मूक पशु-पक्षियों पर होने वाली क्रूरता के प्रति जागरूक करना था।आयोजन समिति के नमन मेहता ने बताया कि ​कार्यक्रम में पाठशाला के बच्चों और युवती मंडल की सदस्याओं ने विभिन्न माध्यमों से अपनी बात रखी।युवती मंडल की सदस्याओं ने सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे का सच विषय पर मर्मस्पर्शी अभिनय कर दर्शकों को झकझोर दिया। बच्चों ने कलात्मक प्रस्तुतियों के जरिए जीव दया का संदेश दिया।सत्र को संबोधित करने के लिए चेन्नई से तरुण जैन तीर्थ ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि अहिंसा केवल सौंदर्य प्रसाधनों तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि हमारा पूरा जीवन ही क्रूरता मुक्त होना चाहिए। वहीं भीलवाड़ा से आए ध्रुव गोखरू ने साक्षात्कार सत्र में बाजार में प्रचलित उन उत्पादों की तकनीकी जानकारी दी जिनके निर्माण में अनैतिक रूप से जानवरों का शोषण किया जाता है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में भामाशाह विमलचंद चौरड़िया और रविन्द्र सिंघवी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विजयप्रकाश मुथा, पंकज कोठारी, सुभाष कटारिया, धनेंद्र चौधरी, सुमति मेहता, चन्द्रकला कटारिया सहित श्री संघ के अनेक गणमान्य नागरिक और पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अहिंसक उत्पादों के उपयोग की प्रतिज्ञा ली।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube