ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

साथीन में प्रतिभा का सम्मान: स्नेहा गौड़ ने 10वीं में 96% अंक पाकर रचा इतिहास, समाज ने किया भव्य अभिनंदन

By Shubh Bhaskar · 03 Apr 2026 · 97 views
साथीन में प्रतिभा का सम्मान: स्नेहा गौड़ ने 10वीं में 96% अंक पाकर रचा इतिहास, समाज ने किया भव्य अभिनंदन

​पीपाड़ ।मेहनत और लगन जब मिल जाए तो सफलता कदम चूमती है। इसे सच कर दिखाया है साथीन की लाडली स्नेहा गौड़ ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर स्नेहा ने न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि समाज में अब तक का सर्वाधिक परिणाम दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।​आदि गौड़ सेवा संस्थान की अगुवाई में स्नेहा के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष गोविंद गौड़ व अन्य गणमान्य सदस्यों ने स्नेहा को पारंपरिक तरीके से माला, साफा और दुपट्टा पहनाकर उसका भव्य अभिनंदन किया।​कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्नेहा की उपलब्धि को पूरे समाज के लिए गर्व का विषय बताया। स्नेहा ने समाज के शैक्षणिक इतिहास में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।इस अभिनंदन समारोह में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्नेहा का पारंपरिक स्वागत कर उसे आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।वक्ताओं ने समाज के परिवारों से अपील की कि वे बेटियों को उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करें, क्योंकि आज बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी हैं।

​इनकी रही उपस्थिति

​इस गौरवमयी अवसर पर सचिव सुरेंद्र कुमार, रामगोपाल, सोहनलाल, संपतराज, ब्रजमोहन, राधेश्याम, नरपत सहित महिला शक्ति में अयोध्या देवी, दुर्गा देवी, रामप्यारी और सुगना देवी जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्नेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इनका कहना है
​स्नेहा की यह सफलता समाज की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। यह साबित करता है कि अवसर मिलने पर बेटियां आसमान छू सकती हैं।

गोविंद गौड़
अध्यक्ष
आदि गौड़ सेवा संस्थान

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube