ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की के उदघोष से गूंज उठा पूरा शहर

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 104 views
राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की के उदघोष से गूंज उठा पूरा शहर

पीपाड सिटी।शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में अनेको धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए स्थानीय वैष्णव समाज द्वारा उत्साह उमंग के साथ हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 9:00 बजे वैष्णव समाज भवन से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो सादो का बास,हॉस्पिटल चौक,काला भाटा, कोट गेट,चौपाटा बाजार,सोनी मार्किट,पिपली बास होती हुई पुनः समाज भवन पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में राम लक्ष्मण की झांकी ने सभी मन मोह लिया।राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की उद्घघोष से पूरा नगर हनुमान मय हो गया। शोभायात्रा का शहर के विभिन्न संघठनो द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया व प्रसाद वितरण किया गया । शोभा यात्रा में राम दरबार ,बालाजी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।शोभा यात्रा में थानाधिकारी खेताराम के नेतृत्व में कानून व्यवस्था संभाली रखी ।
। शहर में राठौलाई नाड़ी स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया । खेजड़ा वीर हनुमान मंदिर में एक शाम हनुमान के नाम रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया ।झरोखा हनुमान,खाखेची बगेची,मोगरिया नाडा हनुमान मंदिर में भी दिन भर भक्तो की भीड़ रही व हनुमान महोत्सव पर पूरा नगर भक्ति में झूम उठा।शोभायात्रा का वैष्णव समाज के नवयुवक मंडल हनुमानजन्मोत्सव संमिति के कार्यकर्ताओं ने संचालन किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube