ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पंकज झा बने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 31 views
पंकज झा बने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज। वरिष्ठ पत्रकार पंकज झा को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ प्रयागराज की वाराणसी इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन की सूचना जारी करते हुए महासंघ ने उनसे संगठन को सशक्त बनाने और जिला स्तर पर सक्रिय संरचना विकसित करने की अपेक्षा जताई है।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के संस्थापक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, नवमनोनीत जिलाध्यक्ष को एक माह के भीतर वाराणसी जिला इकाई का पूर्ण गठन कर उसकी सूची महासंघ कार्यालय प्रयागराज को प्रेषित करनी होगी। साथ ही दो माह के भीतर जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
महासंघ के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी रवीन्द्र कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त किया है कि पंकज झा संगठन के संविधान और नियमों के अनुरूप निष्ठा व समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पत्रकारों के हितों की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे । गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पत्रकार संगठनों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है और ऐसे में यह नियुक्ति संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। महासंघ ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube