ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिला कलक्टर आलोक रंजन को दी भावभीनी विदाई

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 127 views
जिला कलक्टर आलोक रंजन को दी भावभीनी विदाई

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिला परिषद सभागार में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन के जोधपुर स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविन्द्र मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला सहित अन्य अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आलोक रंजन के नेतृत्व में जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिली तथा उन्होंने संवेदनशील और जनहितकारी प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया।

समारोह में अंशुल आमेरिया, तहसीलदार मुकेश इनानी, रजनीश शर्मा, कार्यालय अधीक्षक विवेक व्यास सहित कलेक्ट्रेट का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इस दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि चित्तौड़गढ़ की धरती शक्ति और भक्ति की नगरी है। यहाँ कार्य करते हुए उन्हें अलग ही आत्मीयता का अनुभव हुआ। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्टाफ की कार्यशैली, सहयोग और समर्पण की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ दीं।

समारोह के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube