ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कंपनी बाग में वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. जे.एस. शर्मा का भव्य स्वागत।

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 17 views
कंपनी बाग में वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. जे.एस. शर्मा का भव्य स्वागत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- पर्यावरण मित्र संस्थान एवं अलवर विकास समिति की ओर से कंपनी बाग में वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. जे.एस. शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें अलवर जिला साइकिएट्रिक संघ के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संस्था पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान मुरारी पाराशर ने डॉ. शर्मा को साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जी.पी. शर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. के.के. शर्मा उपस्थित रहे। समाजसेवी राजेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस अवसर पर कंपनी बाग विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष हरीश सैनी, मुरारी पाराशर, करणी माता व्यवस्था समिति के संरक्षक गोरधन लाल खेमानी, अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, धोली माता मंदिर के महंत भारत शर्मा, विष्णु दत्त, नरेश चौधरी, मुकेश शर्मा, सुरेश गुप्ता, अनिल गोयल, मोहन सक्सैना, हरि यादव, इंजीनियर नरेश गुप्ता, पारस सोनी, राजेंद्र शर्मा, शैलेश शर्मा, जीतू बना, हर्ष गुप्ता, भरथरी मंदिर के महंत महेश शर्मा, सुरेंद्रनाथ, मनीष सैनी, हजारीलाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. जे.एस. शर्मा ने अपने संबोधन में जीवन को सफल एवं संतुलित ढंग से जीने के उपाय बताए। साथ ही उन्होंने कंपनी बाग के पर्यावरण संरक्षण एवं विकास के लिए तन, मन और धन से सेवा करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube