ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माचाड़ी क्षेत्र में एनएच-921 के रिअलाइनमेंट पर किसानों ने उठाए सवाल, पुनः सर्वे की मांग।

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 36 views
माचाड़ी क्षेत्र में एनएच-921 के रिअलाइनमेंट पर किसानों ने उठाए सवाल, पुनः सर्वे की मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी-प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहें माचाड़ी माचाड़ी कस्बे के किसानो ने कहा कि जब हाईकोर्ट के आदेशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के सेंटर से 75 मीटर तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रस्तावित है। ऐसे में क्षेत्र के किसानों ने एनएच-921 के चौड़ीईकरण को लेकर सवाल उठाते हुए रिअलाइनमेंट की आवश्यकता पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
किसानों का कहना है कि एनएच-921, जिसे ०2 लेन से ०4 लेन में परिवर्तित किया जा रहा है, उसके अंतर्गत माचाड़ी क्षेत्र में लगभग 1.45 किलोमीटर के रिअलाइनमेंट का प्रस्ताव है। जबकि यदि वर्तमान ०2 लेन सड़क का ही चौड़ीकरण किया जाए, तो अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और किसानों की जमीन बचाई जा सकेगी।
उन्होंने तर्क दिया कि जब 75 मीटर के दायरे में अतिक्रमण हटाया जाना है, तो उसी दायरे में सड़क का विस्तार संभव है। ऐसे में अलग से नई लाइन बनाकर रिअलाइनमेंट करने से किसानों की उपजाऊ भूमि अनावश्यक रूप से प्रभावित होगी। किसानों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि करीब 60 किलोमीटर लंबे एनएच-921 के ०2 लेन से ०4 लेन में परिवर्तित किए जाने के कार्य का पुनः सर्वे कराया जाए, ताकि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक समाधान निकाला जा सके।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो वे आगे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।ओर आगे आने वाली सरकार को इसका करारा जवाब देंगे सरकार इस बात का ध्यान रखें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube