ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में नई नियुक्ति, प्रकाश दास महाराज बने (संत प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
By Shubh Bhaskar ·
02 Apr 2026 ·
14 views
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में नई नियुक्ति, प्रकाश दास महाराज बने (संत प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के मार्गदर्शन में वैष्णव संप्रदाय के संत एवं गंगा बाग आश्रम के महंत गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज को (संत प्रकोष्ठ)के पद पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति वीर बजरंगी हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर की गई। प्रकाश दास महाराज लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष (संत प्रकोष्ठ) के रूप में कार्य कर चुके हैं और गौ सेवा एवं सनातन धर्म के संरक्षण में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
यह निर्णय राष्ट्रीय संयोजक स्वामी गौ पुत्र रामचंद्र जी महाराज एवं राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी गौ पुत्र राधा मोहन परमहंस महाराज के निर्देशन में लिया गया। नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा द्वारा की गई।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे, राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र राम देव मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर सिंह चौधरी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ पुत्र रवि कुमार शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी गौ पुत्र यादविन्द्र कुमार हिन्दू, राष्ट्रीय महासचिव गौ पुत्र रघुनाथ सिंह धाकरे, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र जितेंद्र यादव सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रकाश दास महाराज को शुभकामनाएं दीं।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन गौ माताओं की सेवा, संरक्षण और सनातन धर्म के उत्थान के लिए पूरे देश में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि गौ सेवा के इस अभियान से जुड़कर इसे और मजबूत कर प्रचार प्रसार करें।