ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपल्दा की सड़कों पर 'रणभेरी': PWD की लापरवाही के खिलाफ विधायक का हल्ला बोल, कल कोलाना मोड़ पर महासंग्राम!

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 25 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

पीपल्दा की सड़कों पर 'रणभेरी': PWD की लापरवाही के खिलाफ विधायक का हल्ला बोल, कल कोलाना मोड़ पर महासंग्राम!

समय सीमा बीती-सड़कें रीती: 'कोलाना-गणेशगंज मार्ग' के अधूरे निर्माण और भ्रष्टाचार पर भड़के विधायक चेतन पटेल, क्षेत्र की जनता के साथ कल सुबह 10 बजे देंगे विशाल धरना


कोटा। पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की 'कुंभकर्णी नींद' के खिलाफ अब आर-पार की जंग शुरू हो गई है। जर्जर सड़कों के कारण रोजाना हो रहे हादसों और धूल फांकती जनता के सब्र का बांध बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब क्षेत्रीय विधायक चेतन पटेल ने विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कल, 3 अप्रैल (शुक्रवार) को कोलाना मोड़ पर विशाल धरना-प्रदर्शन का शंखनाद कर दिया।
भ्रष्टाचार और कछुआ चाल पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'
विधायक पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सीधे आरोप लगाया कि मुख्य कोटा-श्योपुर मार्ग पर स्वीकृत "कोलाना से गणेशगंज रोड" सहित दर्जनों सड़कों का निर्माण कार्य कागजों में तो चल रहा है, लेकिन हकीकत में समय सीमा बीतने के बाद भी काम अधूरा है। विधायक ने तीखे लहजे में कहा, "नई बनी सड़कों का चंद दिनों में उखड़ना और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ना विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान है। हम जनता के खून-पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार की नाली में नहीं बहने देंगे।"
"अब सिर्फ रोड बनेगा, बहाना नहीं"
विधायक ने स्पष्ट किया कि यह धरना केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि सोए हुए प्रशासन को जगाने की अंतिम चेतावनी है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की वजह से आमजन की जान जोखिम में है और इसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने क्षेत्रवासियों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि कल सुबह 10 बजे भारी संख्या में कोलाना मोड़ पहुंचकर इस तानाशाही के खिलाफ आवाज बुलंद करें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube