ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वैश्य महिला समिति राजगढ़ ने लगाए परिंडे,पक्षियों के लिए निभाई जिम्मेदारी।

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 60 views
वैश्य महिला समिति राजगढ़ ने लगाए परिंडे,पक्षियों के लिए निभाई जिम्मेदारी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

माचाड़ीअलवर):- राजगढ़:-भीषण गर्मी को देखते हुए वैश्य महिला समिति राजगढ़ द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए सराहनीय पहल की गई। समिति की ओर से अध्यक्ष रेणु जैन के नेतृत्व में नसिया जी परिसर में 11 परिंडे लगाए गए, ताकि पक्षियों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
समिति ने केवल परिंडे लगाने तक ही सीमित न रहकर उनमें प्रतिदिन पानी भरने की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाई है। साथ ही, आने वाले दिनों में 20 और परिंडे लगाने का संकल्प भी लिया गया है, जिससे अधिक से अधिक पक्षियों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मीना खंडेलवाल,संरक्षक अर्चना भांगला,ममता विजय,नमिता गुप्ता,भगवती गुप्ता,अनिता विजय,कमलेश गुप्ता,रजनी गुप्ता,रेखा रानी,माया गोयल, कृष्णा गुप्ता,सुनीता विजय, कमलेश खंडेलवाल,सुषमा गोयल सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
समिति की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube