ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बालेटा विद्यालय में शत-प्रतिशत परिणाम, छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम।

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 29 views
बालेटा विद्यालय में शत-प्रतिशत परिणाम, छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालेटा में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि दर्ज की गई है। प्रधानाचार्य संगीता गौड़ के कुशल नेतृत्व, समर्पण और विद्यालय स्टाफ तथा छात्राओं की कड़ी मेहनत के चलते कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय में कक्षा 12 की कुल 13 छात्राओं में से 12 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। शालू और चंचल ने सर्वाधिक 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। साथ ही ०8 छात्राओं का चयन गार्गी पुरस्कार के लिए हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्राओं के घरों में खुशी का माहौल बन गया। प्रधानाचार्य संगीता गौड़ ने सभी सफल छात्राओं को विद्यालय बुलाकर माला पहनाकर स्वागत किया मिठाई खिलाकर अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनायें दी सभी स्टॉफ साथियों ने भी मुँह मीठा करवाकर एवं माला पहनाकर इस शानदार सफलता की बधाई दी। ग्रामीणों ने भी फोन के माध्यम से प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं देते हुए इस सफलता का श्रेय उनके अथक प्रयास, कुशल नेतृत्व तथा स्टाफ और छात्राओं की मेहनत को दिया।
विशेष बात यह रही कि विद्यालय में कक्षा 12 का यह पहला बैच था और पहली ही बार में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का परचम फहराया। इससे पूर्व कक्षा 10 का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा था, जिसमें तीन छात्राओं ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
इसके अलावा कक्षा ०5, ०8 और 10 के बोर्ड परीक्षा परिणाम भी 100 प्रतिशत रहे। कक्षा 10 की छात्रा पायल ने सर्वाधिक 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रधानाचार्य संगीता गौड़ ने बताया कि विद्यालय की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इतना उत्कृष्ट परिणाम हासिल करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन स्टाफ, अभिभावकों और छात्राओं के सामूहिक प्रयास से यह संभव हो पाया। उन्होंने सभी शिक्षकों का मुँह मीठा कराकर आभार व्यक्त किया।
इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार और समस्त ग्रामवासियों में खुशी की लहर है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube