ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

देवनारायण जन्मभूमि मालासेरी डूंगरी के पुजारी देवकरण पोसवाल बने श्री देवऋषि अखाड़ा के महामंडलेश्वर, जिलेभर में हर्ष

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 52 views
देवनारायण जन्मभूमि मालासेरी डूंगरी के पुजारी देवकरण पोसवाल बने श्री देवऋषि अखाड़ा के महामंडलेश्वर, जिलेभर में हर्ष

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीर्थ स्थल श्री देवनारायण जन्मभूमि मंदिर, मालासेरी डूंगरी के पुजारी एवं धर्मसेवी देवकरण जी पोसवाल को “श्री देवऋषि अखाड़ा” द्वारा महामंडलेश्वर पद की गरिमामयी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय अखाड़ा प्रमुख पूज्य संत सत्यदेव महाराज, अखाड़ा सचिव जितेंद्र तथा आचार्य महामंडलेश्वर ऋभदेव महाराज के मार्गदर्शन एवं सहमति से लिया गया।
इस प्रतिष्ठित दायित्व के मिलने पर भीलवाड़ा जिले सहित समूचे संत समाज, धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त है। मालासेरी डूंगरी जैसे आस्था के केंद्र से जुड़े देवकरण जी पोसवाल को यह पद मिलना क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।
देवकरण पोसवाल ने अपनी विनम्र प्रतिक्रिया में कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, गौ सेवा और संत समाज की सेवा का पावन दायित्व है। उन्होंने अखाड़ा प्रमुख, पूज्य संतों, गुरुवरों एवं समस्त संत समाज के प्रति हृदय से कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए प्रेरणा और संबल का कार्य करेगा।
उन्होंने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया कि वे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण, गौ संवर्धन तथा समाजहित के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
यह नियुक्ति न केवल देवकरण पोसवाल के सामाजिक एवं धार्मिक योगदान का सम्मान है, बल्कि आने वाले समय में धर्म और सेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करने वाला महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube