ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रायला में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 23 views
रायला में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा-बनेड़ा के उप तहसील मुख्यालय रायला में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य, पेयजल एवं आवागमन जैसी आवश्यक सुविधाओं में बड़ा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान निम्न कार्यों का शुभारंभ किया गया—
1. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) के नवीन भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन
8 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
2. अटल प्रगति पथ रायला का लोकार्पण
2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीण अंचल को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
3. उच्च जलाशय (पानी की टंकी) एवं पाइपलाइन कार्य का लोकार्पण
1 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से पूर्ण इस परियोजना से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और आमजन को नियमित जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रकल्पों को धरातल पर उतारा जाएगा।
कार्यक्रम में रायला भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, बनेडा भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचाणी, निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह राठौड़, रतन सोमानी, शंकर जाट (डीआर) प्रद्युम्न सिंह डाबला, अनमोल पाराशर सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता बंधु, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में माताये-बहने एव देवतुल्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube