ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर का महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय न 1 का बोर्ड परीक्षा में दबदबा: शत-प्रतिशत रहा परिणाम

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 134 views
पीपाड़ शहर का महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय न 1 का बोर्ड परीक्षा में दबदबा: शत-प्रतिशत रहा परिणाम

​पीपाड़ शहर ।​स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (नंबर 1) में सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं (विज्ञान संकाय) के उत्कृष्ट परिणामों की घोषणा के बाद बुधवार को विद्यालय परिसर में प्रतिभावान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सम्मान में समारोह समारोह आयोजित किया गया।​कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुमेर सिंह टाक ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा विज्ञान संकाय सभी 32 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुवे ।​कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया जिसमे ​प्रथम स्थान कविता टाक 96.60 प्रतिशत,​द्वितीय स्थान शोभा चौधरी 94.20 प्रतिशत व ​तृतीय स्थान पर दिलीप चौहान 89.80 प्रतिशत रहा। विद्यालय में बुधवार से शैक्षणिक सत्र 2026-27 का भी विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय आने वाले सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर और मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के माधुराम चौधरी, रामस्वरूप खीचड़, सगरा राम, सुरेश कुमार, शांति लाल निशा डोडिया, उमा गुर्जर और निर्मला सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र चौहान द्वारा किया गया।

इनका कहना है

​हमारे विद्यालय का लक्ष्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छूना है। इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है जो शिक्षकों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का फल है।
सुमेर सिंह टाक
कार्यवाहक प्रधानाचार्य

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube