ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हजूरी गेट स्थित बुर्ज वाले हनुमान जी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव आज गुरूवार को।

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 43 views
हजूरी गेट स्थित बुर्ज वाले हनुमान जी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव आज गुरूवार को।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर हजूरी गेट स्थित बुर्ज वाले हनुमान जी महाराज के मंदिर में आज गुरुवार,02 अप्रैल 2026 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
मंदिर के पुजारी पंडित विवेकानन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः काल भगवान हनुमान जी को ध्वज चढ़ाया जाएगा तथा विशेष पूजा-अर्चना के साथ चोला अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।
उन्होंने बताया कि सायंकाल बाबा की भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दौरान हनुमान जी का गुणगान किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube