हिमांशी शर्मा ने 12वीं में 93.40% अंक प्राप्त कर बढ़ाया गांव का गौरव।
By Shubh Bhaskar ·
01 Apr 2026 ·
53 views
हिमांशी शर्मा ने 12वीं में 93.40% अंक प्राप्त कर बढ़ाया गांव का गौरव।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- डोरोली- रैणी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोरोली में टार्जन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल डोरोली की होनहार छात्रा हिमांशी शर्मा पुत्री उमेश शर्मा ने 12वीं कक्षा में 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार एवं गांव का नाम रोशन किया है। हिमांशी, उमेश शर्मा की पुत्री हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह शानदार सफलता हासिल की।
हिमांशी की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार व घर में खुशी का माहौल है, वहीं डोरोली गांव में भी गर्व की भावना देखी जा रही है। छात्रा के माता-पिता ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों एवं मार्गदर्शन को देते हुए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय प्रशासन ने भी हिमांशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी है।