ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौसेवा आध्यात्मिक आनंद मिलता : महंत गिरिधर गोपाल।

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 30 views
गौसेवा आध्यात्मिक आनंद मिलता : महंत गिरिधर गोपाल।

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


गौसेवा की महिमा अनंत है यह पुनीत कार्य करके मनुष्य इस नश्वर संसार में और परलोक में आनंद का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। वर्तमान में 35-40 की उम्र में हर कोई अनेक शारीरिक व्याधियों से त्रस्त है वहीं हुरा बा ने गौसेवा करके गौमाता के आशीर्वाद रूप में उत्तम एवं स्वस्थ जीवन पाया है,75 वर्ष से अधिक उम्र में भी गौसेवा करते हुए स्वस्थ है। उपरोक्त विचार महंत गिरिधर गोपाल ने मंगलवार को हुर्रा बा गौशाला का अवलोकन करते हुए व्यक्त किये। महंत गिरिधर गोपाल का गौशाला संस्थान में मेवाड़ी पाग एवं उपरणा पहनाकर गौशाला अध्यक्ष दयाल शर्मा,कोषाध्यक्ष नारायण जनवा सहित पदाधिकारियों ने स्वागत अभिनंदन किया।कार्यक्रम में डॉ उदय जनवा, जगदीश जनवा गोठड़ा, ईश्वर मेघवाल, ताराचंद रैगर सहित अनेक गौसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौशाला के गत 10 वर्षों के विकास की जानकारी ओमप्रकाश जनवा ने दी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube