ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पर्यावरण प्रेमी महेश उपाध्याय को राजस्थान समरसता गौरव सम्मान

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 20 views
पर्यावरण प्रेमी महेश उपाध्याय को राजस्थान समरसता गौरव सम्मान

उदयपुर। वृक्षम अमृतम संस्थान उदयपुर के सिनियर एक्जीक्यूटिव सदस्य और पर्यावरण प्रेमी महेश उपाध्याय ने आम की गुठली से 500 से अधिक पौधे तैयार कर सरकारी विद्यालयों व संस्थाओं में निशुल्क वितरित करने पर राजस्थान समरसता गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी आयोजन जयपुर में 25 देशों के राष्ट्रध्वजों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसे समारोह को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। समारोह में समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मंच के विशिष्ट अतिथियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
अध्यक्ष गोपेश शर्मा व मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि संस्था का उद्देश्य राजस्थान को हरा भरा बनाना व लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube