ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पर्यावरण प्रेमी महेश उपाध्याय को राजस्थान समरसता गौरव सम्मान से सम्मानित किया

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 478 views
पर्यावरण प्रेमी महेश उपाध्याय को राजस्थान समरसता गौरव सम्मान से सम्मानित किया
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर
वृक्षम अमृतम संस्थान उदयपुर के सिनियर एक्जीक्यूटिव सदस्य और पर्यावरण प्रेमी महेश उपाध्याय ने आम की गुठली से 500 से अधिक पौधे तैयार कर सरकारी विद्यालयों व संस्थाओं में निशुल्क वितरित करने पर राजस्थान समरसता गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी आयोजन जयपुर में 25 देशों के राष्ट्रध्वजों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसे समारोह को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। समारोह में समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मंच के विशिष्ट अतिथियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
अध्यक्ष गोपेश शर्मा व मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि संस्था का उद्देश्य राजस्थान को हरा भरा बनाना व लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube