ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

12 साल से पुलिस को चकमा दे रहा फिरौती का इनामी बदमाश गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 30 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

12 साल से पुलिस को चकमा दे रहा फिरौती का इनामी बदमाश गिरफ्तार।


कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कामयाबी: एमपी के बुरहानपुर में घेराबंदी कर दबोचा 'जग्गी सरदार'।


चेचट कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक दशक पुराने फिरौती के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना चेचत की टीम ने साल 2014 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी जागीर उर्फ जग्गी सरदार को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 12 सालों से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।


विशेष अभियान के तहत मिली सफलता
जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर (IPS) ने बताया कि वांछित अपराधियों और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई। पुलिस टीम को सटीक सूचना मिली थी कि अपहरण और फिरौती के मामले में वांछित जग्गी सरदार मध्य प्रदेश के बुरहानपुर इलाके में छिपा हुआ है।
एमपी के गणपति नाका पर डाला डेरा
चेचट थानाधिकारी मदन ढाका (RPS प्रो.) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तत्काल एमपी के लिए कूच किया। टीम ने बुरहानपुर जिला स्थित गणपति नाका के पास घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी जग्गी सरदार (पुत्र थान सिंह, निवासी किशनगंज, जिला बारां) के खिलाफ साल 2014 में आईपीसी की धारा 384 के तहत फिरौती मांगने का गंभीर मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह लगातार फरार था।


टीम की रही मुख्य भूमिका:
इस सफल ऑपरेशन में थानाधिकारी मदन ढाका के साथ हेड कांस्टेबल जोगेन्द्र (822), दिनेश (136) और कांस्टेबल राजेन्द्र की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की पीठ थपथपाई है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube