ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चौमूं में लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 162 views
चौमूं में लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- पुलिस ने चौमूं क्षेत्र में फर्जी विवाह के जरिए ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। डीसीपी वेस्ट प्रशान्त किरण के निर्देशन में की गई कार्यवाही में “लुटेरी दुल्हन” गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार,आरोपी महिला शादी का झांसा देकर लोगों के घरों में प्रवेश करती थी और कुछ ही समय बाद सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो जाती थी। इस गैंग को “बंटी-बबली” की जोड़ी के नाम से भी जाना जा रहा है, जो अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।
चौमूं थाना पुलिस ने SHO हरबेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपियों को मथुरा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में टीटू सिंह,उसकी पत्नी राधा और देवेन्द्र सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह तीनों पिछले चार माह से फरार चल रहे थे।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube