ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जैन समाज ने महावीर जयन्ती पर निकाली शोभायात्रा

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 96 views
जैन समाज ने महावीर जयन्ती पर निकाली शोभायात्रा


दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान राजसमन्द भीम जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर की 2624 वीं जयन्ती के अवसर पर जैन धर्मावलियांे ने हर्षोल्लास के साथ भगवान महावीर की विभिन्न झाकियां तैयार कर शहर के मुख्य मार्गो से शौभायात्रा निकाली। जैन धर्म से जुड़े विभिन्न संघों के संयुक्त तत्वावधान मंे केसरिया नाथ जैन मन्दिर पाटिया महावीर काॅलोनी पुलिस थाना सहित विभिन्न जैन मन्दिरांे मंे विशेष पूजा अर्चना कर भगवान महावीर से विश्व कल्याण व विश्व शान्ति की कामना की। जैन धर्म से जुड़े शहरवासियों ने अलसुबह प्रभात फैरी निकाली। जिसके बाद दोपहर मंे शहर के मुख्य मार्गो से बेण्ड बाजांे व ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ भगवान महावीर की विभिन्न झाकियां प्रदर्शनी के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मंे बच्चांे युवाआंे एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पुरूष श्वेत व महिलाआंे ने केसरियां वस्त्र पहनकर नाचते गाते जश्न मनाते शोभायात्रा मंे भाग लिया। शहर के तेरापंथ युवक परिषद वर्धमान स्थानक वासी संघ मूर्ति पूजक संघ आनन्द युवा संघ चन्दन बाला महिला मण्डल समता युवा संघ सहित जैन संघों के द्वारा दिनभर सेवा कार्य किये गये। इस दौरान बाबू लाल कोठारी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार अध्यक्ष हितेश मेहता रतन मारू अशोक पोखरना पवन गन्ना अक्षय देसरला रवि गुडलिया दिलखुश अरूण देरासरिया रमेश मुणोत पपीता भटेवरा दीपक भटेवरा मनोज दक डाॅ. राजु वैष्णव सुरेश प्रकाश मेहता दिलीप चोपड़ा माणक दलाल रोशन लाल कोठारी सिद्धार्थ गन्ना लीला नंगावत रूपा मेहता बाली बाई गुडलिया चंचल गन्ना विमला मेहता सहित सैकण्डों जैन धमावालिम्बयों ने जैन समाज के आराध्य भगवान महावीर की जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube