ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

12वीं बोर्ड का परिणाम जारी, तीनों संकायों में शानदार प्रदर्शन।

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 15 views
12वीं बोर्ड का परिणाम जारी, तीनों संकायों में शानदार प्रदर्शन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अजमेर- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार तीनों संकायों में छात्रों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।
विज्ञान (Science) वर्ग में कुल 2,87,068 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से ०2,85,299 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस संकाय का परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा।
वाणिज्य (Commerce) वर्ग में 30,798 छात्र पंजीकृत हुए थे, जबकि 30,580 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस वर्ग का कुल परिणाम 93.64 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं कला (Arts) वर्ग में सबसे अधिक ०5,91,023 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से ०5,83,201 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस संकाय का परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा।
कुल मिलाकर इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च सफलता दर हासिल की है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube