ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया गया सम्मान समारोह, नारी शक्ति अवार्ड विजेताओं का हुआ अभिनंदन।

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 20 views
दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया गया सम्मान समारोह, नारी शक्ति अवार्ड विजेताओं का हुआ अभिनंदन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर आदर्श सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, दिव्यांग एवं मूक-बधिर बच्चों के स्कूल परिवार की ओर से एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती संगीता सिंह एवं श्रीमती अर्चना आमेरिया को राष्ट्रीय नारी शक्ति अवार्ड प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान दोनों सम्मानित अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर दौलत राम हजरती एवं धर्मेंद्र अदलखा का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें हलवा, चिप्स, केले एवं टॉफियां वितरित कीं तथा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इस सराहनीय पहल से बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा जागृत हुई।
संस्था परिवार ने कहा कि यह सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। अंत में सभी अतिथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की गई कि उनका स्नेह और सहयोग भविष्य में भी इसी प्रकार मिलता रहेगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube