ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिला कलक्टर ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 25 views
जिला कलक्टर ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण


दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जिला कारागृह, चित्तौड़गढ़ का निरीक्षण कर वहां बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कारागृह में स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा कारागृह परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखा जाए।जिला कलक्टर ने कारागृह में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए बंदियों के पुनर्वास एवं सुधारात्मक कार्यक्रमों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक तथा उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ बीनू देवल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube