ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

छात्रा गिरजा सुथार ने 12वीं कला वर्ग में हासिल किए 98.2% अंक

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 26 views
छात्रा गिरजा सुथार ने 12वीं कला वर्ग में हासिल किए 98.2% अंक
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर:विद्यालय के व्यवस्थापक मनोहर चौधरी ने बताया की राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड RBSE द्वारा घोषित किए गए 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में उदयपुर के शहर के प्रतिष्ठित श्री राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की होनहार छात्रा गिरजा सुथार ने 12वीं कला वर्ग Arts Stream में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर उदयपुर संभाग सर्वोच्च स्थान प्राप्त करशानदार सफलता प्राप्त की है।
गिरजा के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे विद्यालय और उदयपुर जिले का नाम भी रोशन हुआ है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और परिजनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जश्न मनाया।
कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन को दिया श्रेय
अपनी इस शानदार कामयाबी पर खुशी व्यक्त करते हुए गिरजा सुथार ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के लिए पूरे साल नियमित रूप से अध्ययन किया। उन्होंने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के अटूट विश्वास और श्री राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है।
संस्था के संस्थापक सत्यनारायण चौधरी स्कूल प्रबंधन के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय चौधरी ने मिठाई खिलाकर उपरना पहना कर बधाई दी
श्री राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य और सभी शिक्षकों ने गिरजा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें ढेरों बधाइयां दीं। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि गिरजा शुरू से ही एक मेधावी और अनुशासित छात्रा रही हैं और उनकी यह सफलता स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मनोहर चौधरी व्यवस्थापक श्री राम स्कूल

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube